खेलों से स्वस्थ मनोरंजन होने के साथ ही जीवन में एक नये उत्साह का संचार भी होता है-जिलाधिकारी

हरिद्वार– नववर्ष आगमन के स्वागत में रानीपुर भेल स्थित डी.पी.एस. कॉलेज में  शनिवार को डी.एम. ईलेवन वर्सेज  टीम नगर पालिका शिवालिक नगर के बीच  मैत्री  क्रिकेट  मैच का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन,  नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा आदि ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन किया l

इस मौके पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने कहा कि खेलों से स्वस्थ मनोरंजन होने के साथ ही जीवन में एक नये उत्साह का संचार भी होता हैl उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समय- समय पर होते रहने चाहिए। इस मौके पर उन्होंने मेमोरियल ट्राफी भी प्रदान की l

डी.एम. ईलेवन.टीम में  जिलाधिकारी,  एस.एस.पी. , मुख्य विकास अधिकारी सहित ए.डी.एम श्री पी.एल. शाह,सचिव एच.आर.डी.ए श्री उत्तम सिंह चौहान,  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह,  एस.डी एम श्री पूरन सिंह राणा,  नगर मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एस.डी.एम भगवानपुर श्री आशीष मिश्रा, एस.पी.सिटी श्री स्वतंत्र कुमार, सी.ओ. सिटी श्री मनोज ठाकुर आदि शामिल थेl
टीम नगर पालिका शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष सहित डी.पी.एस. प्रिंसपल श्री अनुपम जग्गा, श्री परविंद्र, श्री कमल चमोली, श्री रविशंकर, श्री राजेश भल्ला, श्री पंकज चौहान, श्री समीर गुप्ता, श्री धमेन्द्र विश्नोई, श्री कैलाश भंडारी, श्री अशोक शर्मा, श्री वेदांत चौहान आदि शामिल थे l
एम्पायर की भूमिका श्री राजीव शर्मा एवं अभिषेक ने तथा कंमेंट्रेटर की भूमिका रेडक्रास सचिव श्री नरेश चौधरी ने रोचक क्रिकेट की कमेंट्री प्रस्तुत करके निभाई 

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *