यातायात डायवर्जन

*दिनांक 29.10.2024 से 02.11.2024 तक को धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व के दौरान*

*〰️ हरिद्वार शहर में 〰️*

*यातायात डायवर्जन*
*नो-एन्ट्री & पार्किंग*
*एवं*
*रूट प्लान*

1- सिंहद्वार चौक/ दुर्गा चौक/आर्यनगर चौक/ ऊंचापुल तथा शंकर आश्रम की तरफ से आने वाले सभी चौपहिया वाहनों को रेलवे अण्डरपास से पहले रेलवे प्लेट फार्म में पार्क किया जायेगा।

2- शिवालिक नगर / भगतसिंह चौक / सैक्टर-02 बैरियर की ओर से आने वाले चौपहिया वाहनों को ज्वालापुर इण्टर कॉलेज की पार्किंग पार्क किया जायेगा।

3- हरिलोक तथा सराय की तरफ से आने वाले वाहनों को रेगुलेटर पुल से बांयी तरफ नहर पटरी वाले मार्ग के बांये खाली पड़े मैदान में पार्क किया जायेगा।

4- दुर्गा चौक की तरफ से आने वाले दुपहिया वाहनों को रेल चौकी के सामने भाईचारा होटल के पास बनी पार्किंग में पार्क किया जायेगा।

5- रेल चौकी से कटहरा बाजार की तरफ जाने वाले चौपहिया वाहनों का प्रवेष प्रतिबन्धित रहेगा तथा भीड़ का अत्यधिक दबाव बढने पर समस्त वाहनों का प्रवेष प्रतिबन्धित किया जायेगा।

6- वाल्मिकी चौक ज्वालापुर से सर्राफा बाजार की तरफ जाने वाले चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा तथा भीड़ का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर समस्त वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित किया जायेगा।

7- दूधाधारी की तरफ से भीमगौड़ा की ओर आने वाले आटो/बिक्रम/ई-
रिक्शा तथा चौपहिया वाहनों को सूखी नदी तिराहे से बांये करपात्री चौक होते हुए वापस भेजा जायेगा।

8- वेद निकेतन आश्रम तिराहे से शमशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर ऑटो / विक्रम व ई-रिक्शा हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा एवं चौपहिया वाहनों को सूखी नदी पार्किंग में पार्क किया जायेगा।

9-पन्तद्वीप पार्किंग निकासी द्वार से भीमगौड़ा बैरियर की तरफ ऑटो/बिक्रम/ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

*नोटः-*

01. सिंहद्वार से जगजीतपुर चौकी तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश समय 08.00 बजे से 22.00 बजे तक पूर्णतः बन्द रहेगा।

02. हरिलोक तिराहा/जटवाड़ा पुल से सेक्टर 02 बैरियर तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश समय 08.00 बजे से 22.00 बजे तक पूर्णतः बन्द रहेगा।

Related Posts

*हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

  *हरिद्वार, 02 सितंबर 2026* जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं…

आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारां

आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *