विधि विधान से गंगा में विसर्जित की गयी समाज सेविका विमला देवी की अस्थियां

हरिद्वार, 7 जनवरी। समाज सेविका विमला देवी की अस्थियां पूर्व विधि विधान से वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की गयी। पुरोहित सोनू पण्डित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अस्थि प्रवाह संपन्न कराया। स्वर्गीय विमला देवी के पुत्र अनिल राय व पोत्र आनन्द राय ने अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित किया। अनिल राय, पत्नि मालविका राय, पुत्र आनन्द राय, पुत्र वधु गायत्री राय, समधी अशोक शर्मा, श्रीमती शर्मा सहित अपनी स्व.माता विमला देवी की अस्थियां लेकर हरिद्वार आए थे। अनिल राय के समधी अशोक शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विमला देवी बेहद साधारण स्वभाव की धर्मपरायण महिला थी। उन्होंने जिम्मेदारी पूर्वक परिवार का पालन किया और बच्चों को संस्कारवान बनाया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

Related Posts

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान

*हरिद्वार 30 अगस्त 2026* खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 को…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *