वाहन संख्या यू.के. 08जी.ए.0030, एम्बेसडर कार निर्मित वर्ष 2008 पेट्रोल गाड़ी नीलाम की जाएगी।

 हरिद्वार समाचार– पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय हरिद्वार, श्री भारत भूषण पाण्डेय ने अवगत कराया कि पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय हरिद्वार के वाहन संख्या यू.के. 08जी.ए.0030, एम्बेसडर कार निर्मित वर्ष 2008 पेट्रोल गाड़ी निष्प्रयोज्य घोषित होने के उपरान्त जैसी है, जहां है, की स्थिति में बन्द निविदा के आधार पर नीलाम की जाएगी।
जो भी व्यक्ति उक्त राजकीय वाहन को नीलामी में क्रय करने का इच्छुक हो, दिनांक 25 अगस्त 2021 को समय सायं 04ः00 बजे तक निविदा फार्म कार्यालय कक्ष से रूपये 50/- नकद जमा कर क्रय कर सकता है। निविदा जमा करने की अन्तिम तिथि 26 अगस्त 2021 सायं 03ः00 बजे तक है।
वाहन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी, अन्य आवश्यक सूचनाएं, वाहन का निरीक्षण दिनांक 25 अगस्त 2021 तक किसी भी कार्य दिवस पर उपस्थित होकर कार्यालय, श्रम न्यायालय, हरिद्वार से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
निविदा फार्म के साथ रूपये 5000/- जमानत/धरोहर धनराशि के रूप में श्रम न्यायालय, हरिद्वार के कार्यालय में जमा करनी होगी। निविदा दिनांक 27 अगस्त 2021 को सायं 04ः00 बजे सार्वजनिक रूप में खोली जाएगी।

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *