उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की बड़ी कार्यवाही

 हरिद्वार-उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने रविवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ऊपरी गंगा नहर के पुल जटवाड़ा के पास विभागीय भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। लंबे समय से इस भूमि पर ट्रांसपोर्टरों द्वारा बड़ी-बड़ी गाड़ियां खड़ी की जा रही थीं, वहीं छोटे-छोटे होटल, ठेले और मोटर रिपेयरिंग की अस्थाई दुकानें भी बन गई थीं। इन अवैध कब्जों के चलते क्षेत्र में गंदगी और कूड़े के ढेर भी जमा हो गए थे।अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि
“सिंचाई विभाग की भूमि को पूरी तरह से कब्जा मुक्त करवाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हमारा उद्देश्य इस क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। विभाग ने यहां वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ कर दिया है, और जल्द ही इस भूमि पर एक आकर्षक वाटिका विकसित की जाएगी।”हरिद्वार में सिंचाई विभाग की अधिकांश भूमि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा मां की देखभाल, रखरखाव एवं जल प्रवाह की सुचारू व्यवस्था हेतु हरिद्वार क्षेत्र में विशेष जिम्मेदारी निर्धारित की है। हम लगातार अवैध कब्जों को हटाकर इन भूमियों को हरित और उपयोगी स्वरूप में बदलने के लिए कार्यरत हैं।” हमारा लक्ष्य है कि हरिद्वार में सिंचाई विभाग की भूमि अवैध कब्जों से मुक्त रहे और पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित क्षेत्र विकसित किया जाए। आने वाले समय में यहां जनता के लिए एक सुंदर और शांत वाटिका तैयार होगी।”कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता विकास त्यागी, एसडीओ भारत भूषण, डीआरओ मुनेश शर्मा, जेई राजकुमार सागर, पंकज मौर्य, अतुल सिंह, गजेंद्र सिंह, दिनेश वर्मा, देवेंद्र बाबू एवं विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *