केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पेंशनर्स समन्वित मंच ने कुछ अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हरिद्वार 

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पेंशनर्स समन्वित मंच के मुख्य संयोजक जे पी चाहर ने केंद्रीय बजट को पिछले दस वर्षों की तुलना में बेहतर बजट बताते हुए स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि बीते दस वर्षों से मध्यम वर्ग और खासकर नौकरी पेशा व पेंशनर के लिए कोई राहत सरकार नहीं देती थी उल्टा बढ़े हुए महंगाई भत्ते को इनकम टैक्स के रूप में वापस लेती रही है।

चाहर ने बजट को अपेक्षाकृत संतोषजनक बताते हुए कहा कि स्टैण्डर्ड डिडक्सन को कम से कम डेढ़ लाख किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पेंशनर की माँग पर विचार कर पेंशन को आय कर से मुक्त रखना चाहिए था। चाहर ने बताया कि अगले वर्ष जनवरी से आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के लागू हो जाने की दशा में कर्मचारी पेंशनर्स को मिलने वाली कुल परिलब्धियों में बृद्धि होगी जो इस सीमा तक पहुंचने की संभावना है कि प्रत्येक कर्मचारी तथा पेंशनर को टैक्स देना पड़ेगा और नतीजा बराबर ही रहसकता है।

चाहर ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आयकर व्यवस्था को जटिल बनाकर करदाताओं को परामर्शदाताओं के पास जाने को बाध्य किया गया है जिससे कर्मचारी पेंशनर का शोषण होसकता है।
उन्होंने एक बार फिर पेंशन को आयकर से मुक्त रखने का मुद्दा दुहराया है।

 

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *