दिनांक 25.02.2026
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ में आज प्रथम दिन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकांमनाए दी और कहा स्पोर्टस मीट छात्रों के लिये न केवल प्रतिभा दिखाने का अवसर है बल्कि टीम भावना एवं अनुशासन सीखने का माध्यम भी है।
प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल एवं छात्र छात्राओं द्वारा सामुहिक राष्ट्र्गान के साथ किया गया। स्पोर्टस मीट में 100 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर रिले, बैडमिण्टन, खो-खो, टग ऑफ वार, बालीवॉल, क्रिकेट के मुकाबले खेले गये, इन खेल प्रतियोगिताओं में कुल 450 प्रतियोगियों बढ चढ कर हिस्सा लिया एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स मुकाबलों के 100 मीटर फर्राटा के महिला वर्ग मे ंबीएससी (बायोटैक्नोलॉजी) की अलवीना ने प्रथम, बीकॉम की कशिश द्वितीय व ऐश खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पुरूष वर्ग में बीबीए छठे सेमेस्टर के हिमांशु ने प्रथम, बीएससी नर्सिंग के अमित कश्यप ने द्वितीय व बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के दीपक भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर पुरूष वर्ग में निवित ने प्रथम, अमित कश्यप ने द्वितीय व पियुष शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर महिला वर्ग में मनीषा ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय व निधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर पुरूष वर्ग में नितिज्ञ ने प्रथम, प्रकाश चन्द्र ने द्वितीय व अमित कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर रिले में आयशा एवं गरीमा ने प्रथम व खुशी व सायना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बैडमिण्टन मुकाबलों में एकल पुरूष वर्ग में भविष्य जोशी, सिद्धार्थ आहूजा, अंकित, तनिष्क, मयंक, प्रणव, सुमित काफले ने क्वाटर फाईनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में जस्सी, श्रुति, कनक, आयशा, अलवीना व रशिका ने अपने मुकाबले जीतकर क्वाटर फाईनल में जगह पक्की की।
क्रिकेट प्रतियोगिता में आशुतोष की टीम ‘ए‘ ने अन्तिम ओवर तक चले मुकाबले में अभिषेक की टीम ‘सी‘ को हराया, विशाल की टीम ‘ई‘ ने हरदीप की टीम ‘डी‘ को हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।
खो-खो प्रतियोगिता में टीम दीपक, टीम पवन भट्ट, टीम कृष्णा की टीमों ने सेमीफाईनल में अपना स्थान पक्का किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में टीमों के कडे मुकाबलों के बाद टीम नितिन व टीम पारस ने फाईनल में प्रवेश किया।
‘टग ऑफ वॉर‘ मुकाबलों के महिला वर्ग में टीम तनिष्का, टीम कनिका नेगी व टीम वैशाली ने सेमीफाईनल में प्रवेश किया।
प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि कल अन्तिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले खेले जायेंगे। इस खेल आयोजन में स्पोर्टस इंजार्ज शशांक, उमराव सिंह, ललित जोशी, सुनीति त्यागी, सपना सकलानी,, करूणा नेहरा, दीपशिखा, योगराज, दीपिका, मनीष, राजा मनीष, पूजा चौहान, डा0 पूजा मिश्रा, डा0 निधी जोशी, डा0 निधी वर्मा, सायना, अशोक, दीपाली अग्रवाल, अकांक्षा, वन्दना, रश्मि सक्सेना आदि स्टॉफ एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
