देहरादून 29 मई, 2025(सू.वि.)
सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा मा0 राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में जनपद सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए शहर में जन जागरूकता रैली निकाली। सडक सुरक्षा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेस तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने शिरकत की।
आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ अनिता चमोला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक प्रमुख विषय है। हर साल 1.50 लाख से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु होती है। इनमें अधिकांश युवा शामिल है जो कि चिंताजनक है। उन्होंने सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए मॉडल ’‘4ई’’ के बारे में जानकारी दी। कहा कि इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इनफोर्समेंट और इमरजेंसी केयर सर्विस को मजबूत कर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। इंजीनियरिंग से जहां अच्छी सड़के, अच्छे वाहन रहेंगे, वही सड़क सुरक्षा शिक्षा से नियमों की जानकारी जागरूकता मिलेगी। नियमों का पालन न करने वालों पर इनफोर्समेंट की कार्रवाई और सड़क दुघटना में घायलों को इंमरजेंसी केयर देना भी बहुत आवश्यक है। उन्होने गुड सेमिरिटन पुरस्कार के लिए परिवहन कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं पूर्व डीजी पुलिस राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी, आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ अनिता चमोला, आरटीओ (प्रशा.) डॉ संदीप सैनी, सीओ ट्रैफिक जगदीश चद्र पंत, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी, प्रज्ञा पंथ, अनुराधा पंथ, श्वेता रौथाण, शशी दुबे, दौलत पांडेय आदि मौजूद थे।


