माननीय गृहमंत्री भारत सरकार के जनपद आगमन के दृष्टिगत यातायात प्लान

हरिद्वार

दिनांक 21/22.01.2026 को माननीय गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह जी के जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम पतंजली योगपीठ फेज-2,पतंजली योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शान्तिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैम्प एवं गुरूकुल कांगड़ी हैलीपैड के दृश्टिगत हरिद्वार शहर की यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगीः-

*डायवर्जन*
1-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले यातायात को नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जायेगा ।

2-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाला हल्के वाहनों को वाया चीला होते हुए भेजा जायेगा ।

3-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात वाया रूड़की-मोहण्ड होते हुए भेजा जायेगा ।

4-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक ऋशिकेश से दिल्ली जाने वाला यातायात नेपाली तिराहा से वाया देहरादून-मोहण्ड होते हुए दिल्ली को जायेगा ।

5-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक सहारनपुर-भगवानपुर-धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाला यातायात बीएचईएल तिराहा से शिवालिक नगर-मध्य मार्ग होते हुए हरिद्वार आयेगा ।

6-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21.01.2026 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22.01.2026 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक हरिद्वार से नजीबाबाद-बिजनौर को जाने वाले यातायात को सिंहद्वार-लक्सर-बालावाली होते हुए भेजा जायेगा ।

*नो-एन्ट्री*

दिनांक-21/22.01.2026 को माननीय गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह जी के जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम पतंजली योगपीठ फेज-2,पतंजली योगपीठ
फेज-1,गायत्री योगपीठ शान्तिकुंज,शताब्दी समारोह बैरागी कैम्प एवं गुरूकुल कांगड़ी हैलीपैड के दृश्टिगत हरिद्वार शहर में दिनांक-20/21/22.01.2026 को समय प्रातः06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
बाहय जनपदों से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोका जायेगा ।

हरिद्वार शहर के अन्दर भारी वाहनों की नो-एन्ट्री निम्न स्थानों पर रहेगीः-
• जगजीतपुर पुलिस चैकी
• श्यामपुर कांगड़ी
• राजा बिस्कुट
• सलेमपुर पिकेट
• कोर कालेज रूड़की
• जनपद देहरादून से समन्वय स्थापित कर लाल टप्पड/नेपाली तिराहा़ पर रूकवाया जायेगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *