हरिद्वार
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जगजीतपुर चौकी के पास यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
रैली का मुख्य उद्देश्य “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के संदेश को आम जनमानस तक पहुँचाना रहा।
रैली जगजीतपुर चौकी से प्रारंभ होकर सिंह द्वार, शंकराचार्य चौक, देवपुरा चौक, रानीपुर मोड़ होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
उक्त रैली में एआरटीओ हरिद्वार श्रीमती नेहा झा, निरीक्षक यातायात हितेश कुमार, टीटीओ श्रीमती वरुणा सैनी, अपर उप निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह सहित यातायात पुलिस, सीपीयू, आरटीओ के अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा ट्रैफिक वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।
