तहसील रूड़की में ग्राम समाज के वर्तमान मे खाली पड़े तालाबों को मत्स्य पालन हेतुु 29 वर्ष के पट्टे पर उठाने हेतु एक विशाल शिविर का आयोजन

 हरिद्वार समाचार-ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की, नमामि बंसल ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत तहसील रूड़की में ग्राम समाज के वर्तमान मे खाली पड़े तालाबों को मत्स्य पालन हेतुु 29 वर्ष के पट्टे पर उठाने हेतु एक विशाल शिविर का आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2021 को प्रातः 11ः00 बजे लेखपाल कक्ष तहसील रूड़की में किया जाएगा। 
शिविर में मत्स्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारीगण भी भाग लेंगे। इस शिविर में ग्राम सभाओं द्वारा मत्स्य पालन सम्बन्धी ग्राम पट्टे पर उठाने के प्रस्ताव सामूहिक रूप स्वीकृत किये जाएंगे, जहां पर सम्बन्धित सभा का प्रधान इस कार्यक्रम में सहयोग नही देंगे, वहां पर प्रश्नगत तालाब पट्टा तहसील स्तर पर समिति/पात्र व्यक्तियों को आवंटित किये जायेंगे। जिन ग्राम सभाओं मे मत्स्य जीवी सहकारी समितियों/समूह का गठन हैै, उन ग्राम सभाओं मे विद्यमान ग्राम समाज के खाली जोहड़/तालाब का पट्टा गठित समिति/समूह को आवंटित किये जायेंगे। 
जोहड/तालाब आवंटन की कार्यवाही तहसील रूडकी के ग्राम रतनपुर, भौरी, बेलडा गोविन्दपुर, वाजिदपुर, गुम्मावाला माजरी, बहादुरपुर सैनी, मु0 कान्हापुर तथा परगना इकबालपुर के ग्राम माधोपुर हजरतपुर, रसूलपुर, सफरपुर, पनियाला, चन्दापुर, कुमराड़ी, गदरजुड्डा, बसवाखेड़ी, सालियर, साल्हापुर, पुहाना, मुस्त0 खाताखेड़ी, परगना मंगलौर में झबीरन, जैतपुर ठसका, थीथकी कवादपुर, मण्डावली, मन्नाखेडी, जटहेडी, लहबोली, नारसनखुर्द, गजरौला ग्रामों के सम्बन्ध में की जाएगी

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *