जिला प्रशासन का यही है नारा साफ स्वच्छ हो जनपद हमारा

 

*हरिद्वार 08 जनवरी 2026*

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक माह 21 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है,सफाई अभियान का धरातल पर असर दिखने लगा है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद  को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नव वर्ष के अवसर पर महा सफाई अभियान शुरू किया गया है,जिसमें सभी जनपदवासियों ओर धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों,गैर स्वयंसेवी संगठनों इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है तथा इस माह अभियान से जुड़ते हुए अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाया जा सके।

*जनपद में आज चलाए गए सफाई
अभियान का विवरण*

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत पीएससी गेट के पास सेक्टर 03 ,हर्बल पार्क सेक्टर 03 तक एवं खोखा मार्केट के पास सेक्टर 01 भेल टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया।

*पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में भी चलाया गया सफाई अभियान*
जिला पंचायत अधिकारी ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायतों में भी सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें गाजीवाली,ग्राम पंचायत अखबरपुर उद,ग्राम पंचायत कोेंटा मुरादनगर, मानकपुर आदमपुर,बेहदकी शाहादाबाद आदि ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया

*राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनी अपनी सड़कों में चलाया गया सफाई अभियान*

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग भूपतवाला क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे चलाया गया सफाई अभियान।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि प्रल्हादपुर क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान के साथ ही सड़क किनारे बिना अनुमति के लगे होल्डिंग एवं यूनीपोल को हटाया गया ।

*खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*
खंड विकास अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि विकास खंड बहादराबाद में बारात घर अजीतपुर एवं शाहपुर शीतलखेड़ा में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा श्री शिवा मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया ।
खंड विकास अधिकारी लक्सर ने अवगत कराया है कि लक्सर क्षेत्रांतर्गत साफ अभियान चलाया गया एवं नलियों की भी सफाई की गई।
खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने अवगत कराया है कि भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत साफ अभियान चलाया गया।
खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत तुगलकपुर, मड़बेला, चंद्रपुरी खादर, चंद्रपुरी बांगर में साफ अभियान चलाया गया।
खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि नारसन क्षेत्रांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में साफ अभियान चलाया गया।

*महिला समूह द्वारा भी चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान*
खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराए है कि आज ब्लॉक नारसन के अंतर्गत 03 महिला समूह जिसमें अंबेडकर समूह, लक्ष्मी समूह,आशा समूह द्वारा एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

*जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील*
*गांव- गांव, घर- घर यह संदेश पहुंचाना है।*
*जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में सभी ने आना है।*

Related Posts

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *