जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश —

 

 

हरिद्वार 15 जून 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश निर्गत करते हुए अवगत कराया है कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि वित्तीय मामलों से सम्बन्धित पत्रावलियों को सम्बन्धित विभाग के वित्त अधिकारी अथवा मुख्य कोषाधिकारी की संस्तुति के बिना ही उन्हें प्रस्तुत की जा रही है तथा नोट शीट में प्रकरण से सम्बन्धित शासनादेश/नियमों का उल्लेख भी नहीं किया जा रहा है। जबकि वित्तीय मामलों से सम्बन्धित पत्रावलियों में प्रकरण से सम्बन्धित शासनादेश/नियमों का उल्लेख करते हुए तथा सम्बन्धित विभाग के वित्त अधिकारी अथवा मुख्य कोषाधिकारी हरिद्वार की स्पष्ट आख्या/राय प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी अपनी स्पष्ट संस्तुति/टिप्पणी के साथ उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी पत्रावलियां ई-आफिस के माध्यम से प्रस्तुत की जाए।

*विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं जैसे विज्ञप्ति, टेण्डर को एन.आई.सी.वेवसाइट पर की जाए अपलोड*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्ययक्षो को आदेश निर्गत करते हुए कहा कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि जनपद के विभिन्न विभिगो द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सूचनाएं जैसे विज्ञप्ति, टेण्डर आदि जनपद हरिद्वार की एन.आई.सी.वेवसाइट haridwar.nic.in पर नहीं कराई गई अथवा नहीं की जा रही है। जबकि समस्त विभागों की महत्वपूर्ण सूचनाएं एन.आई.सी. वेवसाइट पर अपलोड होनी आवश्यक है।

उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सूचनाओं को एन.आई.सी. हरिद्वार की वेवसाइट haridwar.nic.in पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *