जिलाधिकारी ने कीचड़ भरे एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर लगभग 01 किमी पैदल चलकर सोलानी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार/लक्सर 01 जुलाई, 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ढ़ाढ़ेरी पहुॅचकर सोलानी नदी तटबन्ध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अमले के साथ मंगलवार की दोपहर कीचड़ भरे, ऊबड़-खाबड़ व कटीली झाड़ियों वाले रास्तों पर लगभग 01 किमी पैदल चलकर ढ़ाढ़ेरी-कुआंखेड़ा के मध्य बने सोलानी नदी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तटबन्ध की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग के अभियन्ता को तत्काल स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्टीमेंट तत्काल प्रस्तुत करने के साथ ही कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाये ताकि संभावित खतरे को नगण्य किया जा सके।
अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी का ढ़ाल कम होने तथा नदी के बहाव प्रकृति के कारण पानी भूकटाव करते हुए तटबन्ध को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नदी के बहाव, नदी से भूकटाव सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सीओ लक्सर नताशा सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, प्रधान राजपाल सिंह सहित ग्रामीण शिव कुमार, नकली सिंह, चरण सिंह, चन्द्रपाल, राजेश शर्मा, शेषपाल, ओमपाल आदि उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *