कर्मचारी नेता बी एन सिंह की पुण्यतिथि हरिद्वार में माँ गंगा के किनारे बड़े सम्मान के साथ मनाई गई।

हरिद्वार, 18 मई।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के पेंशनर्स द्वारा राज्य गठन से पहले के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के संस्थापक सदस्य तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी एन सिंह को उनकी 26 वी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। लगभग चार दशक तक अभिवाजित उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का नेतृत्व कर अनेक उपलब्धियाँ दिलाने वाले कर्मचारी नेता बी एन सिंह की पुण्यतिथि हरिद्वार में माँ गंगा के किनारे बड़े सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर स्वर्गीय बी एन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर उनके जमाने के कार्मिक और अब पेंशनर्स ने स्वर्गीय सिंह के प्रति कृतज्ञता जताई। बताते चलें कि बी एन सिंह देश भर में कर्मचारी मसीहा के नाम से प्रसिद्ध कर्मचारी नेता के साथ साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रहे थे। स्व सिंह साहब ने ऊत्तराखण्ड के अंतरिम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के सभापतित्व में उत्तर प्रदेश राज्य के विधान परिषद का सदन सुशोभित किया था।
श्रद्धांजली सभा में पेंशनर मंच के मुख्य संयोजक जे पी चाहर ने बताया कि बी एन सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता, केंद्र समान वेतन, पदोन्नति वेतन मान, ए सी पी की बड़ी लड़ाईयों में जीत हासिल की थी। स्वर्गीय सिंह के चहेते रहे परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष बी पी चौहान ने बताया कि बी एन सिंह का मा गंगा और हरिद्वार के कर्मचारियों से विशेष अनुराग और लगाव था। बताया कि राज्य गठन की घोषणा से कुछ पूर्व जब 18 मई 1999 के दिन उन्होंने देह त्यागी तो पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई थी। हरिद्वार में उस समय की जिलाधिकारी श्रीमती आराधना शुक्ला द्वारा शोक दिवस घोषित कर अवकाश रखा था और प्रसार प्रशिक्षण केंद्र पर शोक सभा आयोजित की गई थी वहीं लखनऊ में उनकी अंत्येष्टि स्थल पर यू पी के मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव सहित लाखों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी थी।
गंगा किनारे शहीद भगत सिंह घाट पर आयोजित श्रद्वांजलि सभा में ई वीर सिंह, आर के अस्थाना, भूपेंद्र चौहान , राकेश चौहान, अतर सिंह दक्ष, मनोज कुमार शर्मा, महेश चंद ढोंडियाल, कृष्ण अवतार, मोहन लाल शर्मा, एडवोकेट शिवकुमार शर्मा, शीशपाल लोबरे, मधू सिंह, ओमप्रकाश धीमान आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बी पी चौहान ने तथा संचालन जे पी चाहर ने किया। इस अवसर पर राज्य से बाहर गए आर के जोशी, रामवीर सिंह, मंजू सिंह डॉ सत्यवीर सिंह, रामसरीख आदि ने वीडियो कॉल कर स्वर्गीय बी एन सिंह को नमन किया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *