उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन का संवैधानिक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

 

आज दिनांक 31/10/2025 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन का संवैधानिक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

आज सभी सदस्यों ने काली पट्टी बाँधकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया व वर्क टू रूल कार्य किया।

एसोसिएशन ने अवगत कराया कि अधिशासी अभियंताओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति किये जाने तक एवं अन्य मांगों यथा नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के प्रारंभिक वेतन वृद्धि व स्थायीकरण, टैरिफ की सुविधा, सहायक अभियंताओं का कोटा 58.33% किया जाना इत्यादि,पर सकारात्मक कार्यवाही होने तक, यह आंदोलनात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

एसोसिएशन ने कहा कि अंतिम वरिष्ठता सूची पर किसी प्रकार का कोई स्थगन आदेश नहीं है, व जानबूझ कर पदोन्नति नहीं की जा रही है, जिससे सीधी भर्ती के सहायक अभियंता अपनी प्रथम पदोन्नति से 16 वर्षों से वंचित हैं, जबकि लगभग 40 पद रिक्त हैं।

एसोसिएशन ने यह भी अवगत कराया कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर, मुद्दों के निराकरण का पक्षधर रहा है एवं इस गंभीर मुद्दे पर भी कई वर्षों से वार्ता की जा रही है परंतु इतने वर्षों के धैर्य के उपरांत भी पदोन्नति नहीं की जा रही है, जिससे एसोसिएशन के सदस्यों को आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिए विवश होना पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने यह भी चेताया कि यदि शीघ्र पदोन्नति नहीं की जाती तो नोटिस के अनुसार, समस्त सदस्यों को दिनांक 03/11/2025 से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसके लिए प्रबन्धन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा।

 

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *