धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज आठवें दिन भी स्वच्छता अभियान जारी रहा।

 

 

*हरिद्वार 26 नवंबर 2025*
       मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर पहुंचकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरंतर निगरानी करते हुए क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ बनाए,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में आठवें दिन भी जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया सफाई अभियान।
खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने अवगत कराया है कि विगत दिन जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में बहादराबाद पार्किंग स्थल पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया इसके साथ ही सफाई व्यवस्था की गई तथा सभी व्यापारीयो के प्रतिष्ठानों को साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए तथा खुले में कूड़ा ना फेंकने की अपील भी की गई।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि रुड़की बाईपास नियर कोर कॉलेज एवं दुधाधारी फ्लाईओवर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कराई गई।
   ईओ नगर पंचायत झबरेड़ा ने अवगत कराया है कि आज नगर पंचायत झबरेड़ा के क्षेत्रांतर्गत गुरुकुल नारसन मार्ग एवं देवबंद मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया।
      ईओ मंगलौर उत्तम नेगी ने अवगत कराया है कि मंगलौर हरिद्वार मार्ग पर साफ सफाई कराई गई।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत खानपुर ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत खानपुर एवं प्रहलादपुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसमें 12 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं ध्येय है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है  तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर रहे है।

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का आयोजन

  शिवालिक नगर, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3, शिवालिक नगर में देश के…

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  *हरिद्वार,15 अगस्त 2026* जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *