धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन मॉडल बनाने की मुहिम हुई तेज

 

*हरिद्वार 31 दिसंबर 2025*

तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने की मुहिम हुए तेज, जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में गैर सरकारी संस्थाओं, सिडकुल,व्यापार मंडल एवं जनप्रतिनिधियो के पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान में अपनी पूर्ण भागीदारी कराने के लिए बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के अपेक्षा के अनुसार तीर्थ नगरी हरिद्वार को उत्तराखंड राज्य का ही नहीं पूरे भारत का सुंदर एवं स्वच्छ जनपद बनाना है,जिसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में सफाई अभियान के एक माह बारह दिन से अधिक समय से जनपद में सभी सरकारी विभागों द्वारा शहर से लेकर गांव तक साफ सफाई निरंतर की जा रही है, जिसका असर अब धरातल पर दिखने भी लगा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है तथा सभी के सहयोग से ही सफल हो पायेगा,जिसके लिए उन्होंने इस सफाई महाअभियान में सभी से बढ़ चढ कर भागीदारी करने की अपील की है,उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर 01 जनवरी से 15 जनवरी तक महा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के जनपद को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों के सुझाव लिए गए तथा उन्हें स्वच्छता अभियान में सभी से अपने अपने क्षेत्रों में पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।

इस अवसर पर बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने सफाई अभियान को ओर बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए गए।
इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी धर्म नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए गए।
बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, एसएनए रुड़की अमरजीत कौर,आरएम सिडकुल कमल किशोर,शांति कुंज वासुदेव,जिला अध्यक्ष सेवा भारती संजय जैन, हरेंद्र गर्ग,अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल संजीव नैय्यर,राहुल शर्मा,राजेश पुरी,डॉ आलोक सारस्वत,विशाल गर्ग,तरुण नैय्यर,विनीत जोली सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *