आज दिनांक 21 जून 2025 को सामुदायिक केंद्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन में शिवालिक नगर के सामुदायिक केंद्र फेस- 3 में 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। योग दिवस समारोह भारत सरकार आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार ही मनाया गया ।
सर्वप्रथम श्रीमती आदेश शर्मा, श्रीमती सुमन सैनी व साथियों द्वारा मधुर भजन सुनाया गया । समारोह का शुभारंभ सामुदायिक केंद्र समिति के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव भारत भूषण, महेश प्रताप राणा, भारतीय योग संस्थान से मोहन लाल शर्मा एवं प्रेम प्रकाश धस्माना सहित समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । समिति सचिव भारत भूषण द्वारा सभी साधकों एवं साधीकाओ का स्वागत व अभिनंदन किया गया एवं 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। और प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।
योग से पूर्व अनिल शर्मा द्वारा प्रार्थना (मंगलाचरण) कराया गया । श्रवण त्यागी द्वारा ग्रीवा चालन, स्कन्द चालन आदि क्रियाएं कराई गई । प्रवीण कपिल द्वारा खड़े हो कर किए जाने वाले योगासन ताड़आसन, वृक्षासान, त्रिकोण आसान आदि का अभ्यास कराया गया । अनिल शर्मा द्वारा बैठ कर करने वाले भद्रा आसान, वज्र, वक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया ।पी.के.सक्सेना द्वारा लेट कर किए जाने वाले आसान मकर आसन, भुजंग,शलभ, सेतुबंध, पवनमुक्त, शव आसन आदि का अभ्यास कराया गया । भारत भूषण द्वारा बहुत ही आनंद कर देना वाला हास्य आसान कराया गया। बी. पी. सैनी द्वारा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया । प्रवीण कपिल द्वारा योग विषय पर वार्ता की गई जिसमें योग के लाभ को बताते हुए वर्तमान में योग की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया ।
अनिल शर्मा द्वारा ध्यान व शांति पाठ कराया गया ।
आर. एस.मिश्रा द्वारा संकल्प कराया गया । शिवालिक नगर के वृंदावन पार्क की साधिकाओं श्रीमती सुमन सैनी, श्रीमती आदेश शर्मा व साथियों द्वारा योग गीत का सुंदर गायन किया गया । समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा द्वारा योग दिवस में उपस्थित साधकों का आभार व्यक्त किया गया और कहा की हमे प्रति दिन योग करना चाहिए ।
योग दिवस समारोह को सफल बनाने में भारतीय योग संस्थान का अमूल्य योग दान रहा । योग साधिका सांची द्वारा समस्त आसनों का मंच पर कुशलता से नमूना प्रदर्शन दिया गया । समारोह की अध्यक्षता सामुदायिक केंद्र अध्यक्ष उमेश शर्मा व संचालन सदस्य प्रवीण कपिल द्वारा किया गया। समारोह को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शरत चंद्र, सदस्य सर्वेश रानी चौहान, नेपाल गुप्ता, रविन्द्र चौहान, ओम प्रकाश, जय ओम गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। समारोह के समापन के बाद समिति द्वारा साधकों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के विभिन्न केंद्रों से आए साधक व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।
