थाना पिरान कलियर पुलिस ने 2 घंटे की अथक मेहनत के बाद बच्चे को परिजनों की सुपुर्दगी में सकुशल दिया

 हरिद्वार– थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार आज  थाना हाजा पर एक सूचना प्राप्त हुई की अब्दाल साहब रोड पिरान कलियर पर एक बच्चा जिसकी उम्र एक डेढ़ वर्ष है जो काफी समय से सड़क पर रो रहा है तथा लावारिस हालत में है उक्त सूचना पर थाना हाजा के कर्मचारी गणों द्वारा उक्त बच्चे को थाने पर लाया गया और बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने के लिए तत्काल एक टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों दुकानदारों बस अड्डे पर उक्त की फोटो दिखा कर और मस्जिदों में लाउडस्पीकर के माध्यम से ऐलान करा कर लगभग 2 घंटे की अथक मेहनत के बाद उक्त बच्चे के मां-बाप का पता लगा कर उक्त बच्चे जिसका नाम समीर पुत्र नौशाद पता लगा जिसके पिता नौशाद पुत्र आसिफ निवासी किशन विहार दिल्ली थाना सुल्तानपुरी व अकीला पत्नी नौशाद निवासी उपरोक्त की सुपुर्दगी में सकुशल दिया गया परिजनों द्वारा अपने बच्चे को सकुशल मिलने पर उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद अदा कर भूरी भूरी पर की गई
पुलिस टीम
1 थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी 2.कॉन्स्टेबल 129 सोनू कुमार 3.कांस्टेबल चालक संजीव कुमार 4.महिला कॉन्स्टेबल सोफिया 5.महिला कॉन्स्टेबल मनीषा

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *