टिहरी जलाशय में टी०एच०डी०सी० इण्डिया लिमिटेड के सौजन्य से

टिहरी

टिहरी जलाशय में टी०एच०डी०सी० इण्डिया लिमिटेड के सौजन्य से दिनांक 14 से 17 सितम्बर, 2023 तक आयोजित की जा रही चार दिवसीय टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप के उद्घाटन सत्र में मा० वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति रहेगी।

प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में “37 वें ओपन राष्ट्रीय खेल, गोवा- 2023” के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर के इस खेल का आयोजन करना उत्तराखण्ड राज्य एवं टी०एच०डी०सी० इण्डिया लिमिटेड के लिए गौरव का विषय है। उल्लेखनीय है कि टिहरी जलाशय में दूसरी बार ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों से राष्ट्रीय पटल पर न केवल टिहरी की एक विशिष्ट पहचान बनेगी, अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के माध्यम से युवाओं विशेष तौर पर उत्तराखण्ड राज्य के युवाओं में प्रबल ऊर्जा का संचार होगा।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *