अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों स्वभाव है -स्वामी जी महाराज

 

15 मई 2025, 

 

हरिद्वार 

परमपूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज व परमश्रद्धेय आचार्यश्री बालकृष्ण जी महाराज द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में कल हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का वातावरण है । गत वर्ष की भाँति पाँच दिनों तक आचार्यकुलम् में ‘प्रतिभा अभिनंदन पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रार्थना सभा में हाईस्कूल परीक्षा में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विशेष अभिनंदन किया गया ।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष हाईस्कूल में अथर्व ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, ध्रुव ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, सान्या सेजल ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 97.60% अंकों के साथ सहज चतुर्थ और 97.40% अंकों के साथ के साथ अंशुमान व कन्हैया कुमार क्रमशः पंचम स्थान पर रहे। कुल मिलाकर सभी 153 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 86.30 रहा। 21 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 43 विदयार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए। 95‌ प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 25 रही।
ध्यातव्य है कि उक्त परीक्षा में 73(47.7%) विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 44(28.7%) विद्यार्थियों ने 80-90%, 26(16.9%) विद्यार्थियों ने 70-80%, 07(04.5%) विद्यार्थियों ने 60-70% अंक अर्जित किए।
आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा डॉ० ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’ सहित प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी ने उक्त सुअवसर पर विद्यार्थियों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस पावन अवसर पर स्वामी अर्जुनदेव जी, उपप्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, समन्वयिका श्रीमती दीपा जी व मुख्य छात्रावास अधीक्षक व क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित जी सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *