स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत 17 सितंबर को दून मेडिकल कॉलेज पटेल नगर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

देहरादून 15 सितंबर,2025 
भारत सरकार द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बुधवार, 17 सितंबर,2025 को प्रातः 9ः00 बजे से दून मेडिकल कॉलेज पटेल नगर के परिसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीआरडीए के परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण, रक्तदान शिविर, दिव्यांग शिविर, आभा आईडी एवं अटल आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम देश के मा0 प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से जनमानस को संबोधित भी करेंगे। परियोजना निदेशक ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने ब्लाक के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों, युवक एवं महिला मंगल दलों, ग्राम स्तरीय जनप्रतिनिधियों और शासकीय कार्मिकों के माध्यम से इस संबंध में आम जनमानस को जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से लाभान्वित किया जा सके।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *