स्वछता के लिए आगे आये युवा – स्वामी यतीश्वरानंद

 

 हरिद्वार समाचार– नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के जिला युवा अधिकारी  हिमांशु राठौर ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद  से भेंट की और 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक भारत सरकार के दिशानिर्देश पर नेहरू युवा केन्द्र, हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के बारे में अवगत कराया और अभियान से जुड़ी कुछ विशेष चर्चा की इसी बीच स्वच्छ भारत के पोस्टर का विमोचन कैबिनेट मंत्री जी द्वारा किया गया। मंत्री महोदय द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को विशेषकर युवाओं से स्वछता अभियान में जुड़ने की अपील भी की l
जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने ने बताया कि अभियान 1 अक्टूबर से निरंतर संपूर्ण देश में चल रहा है जिसके तहत पूरे देश से 75 लाख किलो प्लास्टिक को इकट्ठा कर निस्तारण किया जायेगा l जिस क्रम में नेहरू युवा हरिद्वार, NSS एवं समस्त विभागों द्वारा 11000 किलोग्राम कूड़ा इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया जायेगा l जिसके लिए सभी विकास खंडों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाये जा रहे हैं l

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *