स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को सौंपी है जिम्मेदारी

 

हरिद्वार 17 सितंबर 2025
स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत जनपद के नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान को सफल बनने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में आज दूसरे दिन भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का चलाया गया जिसमें आज विकास भवन परिसर रोशनाबाद एवं आपस के क्षेत्रों में परियोजना निर्देशक केएन तिवारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विकास भवन कार्यालय परिसर के साथ साथ ही विकास भवन के आस पास के क्षेत्र की झाड़ियों की कटान कर सफाई की गई तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में विकास भवन में अवस्थित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों को स्वच्छ की भी शपथ दिलाई गई। नगर निगम द्वारा विश्वकर्मा घाट पर पर्यावरण मित्रो के साथ सफाई अभियान चलाया गया साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई ।
जिल आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया की उनके द्वारा राधाकृष्ण मंदिर,शीतला माता मंदिर परिसर कनखल में स्वच्छता सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, राज्य मंत्री सुनील सैनी,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य अभियान में प्रतिभाग किया ।
स्वच्छता अभियान जनपद के सभी कार्यालय परिसरों ,विकास खंडों तहसील मुख्यालय ,ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है।
          

Related Posts

ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

    हरिद्वार। ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष प्रो. बी.के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यों के सम्मान,…

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

    *हरिद्वार 14 सितम्बर 2026* युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को योगस्थली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *