स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हरिद्वार में विशेष सफाई अभियान

 

हरिद्वार, 17 सितम्बर 2025।
निगम क्षेत्र में आज नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाए गए।

वार्ड 19 में विशेष पहल

वार्ड संख्या 19 में माननीय विधायक श्री मदन कौशिक एवं माननीय महापौर नगर निगम के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान आयोजित हुआ। क्षेत्रवासियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों एवं नालियों की सफाई की गई।

निगम मुख्यालय में शपथ व पूजन

शासन की गाइडलाइन के क्रम में नगर निगम परिसर में माननीय महापौर ने निगम कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। साथ ही विश्वकर्मा पूजा एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया।

वर्षा के कारण युद्धस्तर पर कार्यवाही

पिछली रात हुई तेज वर्षा से शहर के कई हिस्सों में मलबा जमा हो गया। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर निगम की टीमों ने भूपतवाला क्षेत्र में युद्धस्तर पर कार्य कर मलबा हटाया। इस दौरान स्वयं नगर आयुक्त आईएएस श्री नंदन कुमार मौके पर उपस्थित रहकर कार्य का निरीक्षण करते रहे।

त्वरित निर्माण कार्य

क्षेत्रवासियों की मांग और माननीय विधायक के निर्देश पर निगम द्वारा तत्काल ही संबंधित स्थल पर नाले के निर्माण हेतु अनुमान पत्र (Estimate) तैयार कर कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी गई।

निगम की सक्रियता

मानसून के दौरान जहां एक ओर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या से निपटने हेतु निगम की टीमें मशीनरी सहित तैनात दिखाई दे रही हैं।

Related Posts

सुबह-सुबह जिलेभर में शुरू हुआ हरिद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान

*हरिद्वार पुलिस* * *कप्तान के निर्देश पर गली-मोहल्लों तक पहुंचीं पुलिस टीमें, संदिग्ध/बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान-पत्रों की पड़ताल जारी* *हरिद्वार पुलिस की टीमें जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय…

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा।

हरिद्वार, 12 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *