स्वामी कैलाशानंद गिरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने किया डिस्काउंट मास्टर का उद्घाटन

 

  हरिद्वार समाचार-रानीपुर मोड़ के समीप विवेक विहार कालोनी में होटल फाॅर्चून गंगा के ग्राउंड फ्लोर पर खुले ’डिस्काउंट मास्टर’ शोरूम का उद्घाटन निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। शोरूम का उद्घाटन करने के बाद आशीवर्चन प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धार्मिक नगरी हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के पास खुले शोरूम में सभी उत्पादों पर 70 प्रतिशत छूट दी जा रही है। जिससे मध्यम आय वर्ग के लोग भी शोरूम में खरीददारी कर सकेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार तेजी से विकसित होते महानगरों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। धर्मनगरी होने के साथ हरिद्वार की व्यापार के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बन रही है। डिस्काउंट मास्टर शोरूम की स्थापना से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। 70 प्रतिशत की छूट मिलने से जहां उपभोक्ताओं को फायदा होगा वहीं बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कड़ी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के दौर में उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों पर भारी छूट मिलने से शोरूम सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। डिस्काउंट मास्टर की डायरेक्टर आंचल मणि मिगलानी ने कहा कि देश के चार राज्यों में डिस्काउंट मास्टर 27 शोरूम संचालित हो रहे हैं। डिस्काउंट मास्टर में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्राण्ड उपलब्ध हैं और सभी आइटम्स पर कम से कम 70 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह छूट 365 दिन उपलब्ध रहेगी। कंपनी के स्वामी उदित मणि गुप्ता व पंकज मणि गुप्ता ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य अगले 3 माह में उत्तराखंड में 5 और आउटलेट खोलने का है। कंपनी का उद्देश्य राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कपड़े, फुटवियर, लगेज व एसएससीरिज सस्ते रेट पर जनता को उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सनी कपूर, दीपक अरोड़ा, आईआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, डा.विशाल गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदित्य भारती, शिखर पालीवाल, विन्नी, अनीता गुप्ता, अभिषेक मिगलानी, आरुषि, अर्जुन, सिद्धार्थ बत्रा पलक, संदीप आदि उपस्थित रहे और आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *