स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार

स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीए सत्र 2026-27 के लिए बी.बी.ए, बी.सी.ए, एवं एम.बी.ए के नव प्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमे नव छात्रों को महाविद्यालय की गतिविधि के बारे में बताया गया! साथ ही छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता व आइस ब्रेक जैसे कार्यक्रम को आयोजित किया गया, जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करके अपने आपसी समन्वय का परिचय दिया! प्रतियोगिता में सुनैना, पायल, आदित्य, राज आदि छात्र – छात्राओं ने वालंटियर किया! कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर जयालक्ष्मी, डीन अंजुम सिद्द्की, प्रधानाचार्य ए. के. गौतम, व पंकज चैधरी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कार्यक्रम का संचालन शुभम सिंह राठौर द्वारा हुआ ! इस अवसर पर डायरेक्टर जयालक्ष्मी ने बताया कि नई उमंग व तरंग के साथ अपने बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ना चाहिए ताकि देश, नई ऊचाईयां छू सके! इस अवसर पर उमेश चंद्रा, अंकुर, आशीष, देवेंद्र, धरणी धर वागले, दिलखुश, ज्योति राजपूत, वर्षा रानी आदि उपस्थित रहे!    

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *