उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

हरिद्वार 

उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में एनएसएस इंजीनियरिंग इकाई द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र (आई०ए०एस०) ने किया और उन्हें उत्तराखंडी टोपी एवं एनएसएस स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
डॉ० ललित नारायण मिश्र ने कहा कि रक्तदान समाज में जीवन और आशा दोनों का संचार करता है और विद्यार्थियों को समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कुलसचिव प्रो० विपुल शर्मा ने इसे महान मानवीय सेवा बताते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संकायाध्यक्ष प्रो० एम०एम० तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मयंक पोखरियाल एवं डॉ० अश्वनी ने रक्तदाताओं, शिक्षकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।खेल प्रभारी डॉ० धर्मेंद्र बालियान ने कहा कि रक्तदान समाज को नई जीवन शक्ति देता है और यह खेलों के समान उत्साह और अनुशासन की भावना को दर्शाता है। ब्लड बैंक सदस्य डॉ० अमन गुप्ता ने इसे जीवनदान बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सेवा भाव मजबूत होता है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, विभागाध्यक्षगण, कर्मचारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एनएसएस स्वयंसेवक नवदीप भारद्वाज, अशोक , आयुष यादव , रमन यादव, ध्रुव शर्मा , नितिन जोशी ने सहयोग प्रदान किया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *