महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों ने किया गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय का शैक्षणिक भ्रमण

28/04/2025

 

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने विद्यार्थियों को संकाय के विजन, मिशन तथा गुरुकुल की परंपरा एवं आधुनिक शिक्षा के समन्वय से अवगत कराया।

आई०आई०सी० सेल के इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ० मयंक पोखरियाल ने बताया कि छात्रों ने विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन कर भविष्य निर्माण हेतु प्रेरणा प्राप्त की।
कंप्यूटर विज्ञान विभाग में डॉ० सुयश भारद्वाज ने ‘आईबीएम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भ्रमण करवाया तथा औद्योगिक कोर्सेज की जानकारी दी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में योगेश कुमार, डॉ० आशीष धमांधा, गौरव कुमार , लोकेश भारद्वाज एवं अविरल अवस्थी ने पावर सिस्टम एवं कंट्रोल सिस्टम लैब के विभिन्न उपकरणों की बारीकी से जानकारी दी, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में डॉ० अतुल वार्ष्णेय ने माइक्रोवेव एवं एंटीना प्रयोगों पर प्रकाश डाला।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कपिल देव शर्मा एवं योगेश कुमार ने ऑटोमोबाइल इंजनों व टरबाइनों की कार्यप्रणाली समझाई तथा डॉ० मयंक पोखरियाल ने सीएनसी मशीनों एवं औद्योगिक क्षमताओं से छात्रों को परिचित कराया।

शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन महर्षि विद्या मंदिर के अध्यापक भावना चौहान, जया ज्योति एवं विक्रांत सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में दीपक वर्मा, श अनिरुद्ध यादव, कविंद्र सिंह, प्रद्युम्न सिंह, कमल सिंह, रमन सिंह एवं दलजीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *