राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का आरम्भ

हरिद्वार

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट का आज से 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का शुभारम्भ वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में हुआ। शिविर का शुभारम्भ एनएसएस जिला समन्वयक डा0 एस.पी. सिंह, वात्सल्य वाटिका के कोषाध्यक्ष श्री नरेश वर्मा, संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। सर्वप्रथम स्वंयसंेविया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात एनएसएस स्वंयसेवियों द्वारा एनएसएस लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिये‘ गाया गया। स्वंयसेवियों ने एनएसएस के उद्देश्यों एवं महत्व पर ने अपने विचार प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण में रिति चौधरी, इशिका राजपूत, कृतिका, एकता, सृष्टि, दीपक भट्ट, वंश, कौस्तुभ आदि ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर समन्वयक डा0 एस.पी. सिंह ने कहा कि यह शिविर केवल एक कार्यक्रम ही नहीं है बल्कि यह सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने का एक माध्यम है। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने एनएसएस स्वंयसेवियों को शुभकॉमनायें एवं आगे बढने की प्रेरणा दी। संस्थान की प्राचार्या ने विकट परिस्तिथियों में किस प्रकार आगे बढे इस पर प्रकाश डाला। श्री नरेश वर्मा ने कहा कि एनएसएस स्वंयसेवी समाज सेवा के कार्यो से देश की तरक्की में योगदान करें। म्ंच का संचालन वैष्णवी झा ने किया।

कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने बताया कि इस शिविर में 100 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं यह 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च. 2026 तक आयोजित किया जायेगा, इस शिविर के दौरान स्वंयसेवी स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, बल्ड डोनेशन एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे।
इस आयोजन में ललित जोशी, विरेन्दर सिंह, शशांक, मनीष शर्मा आदि शिक्षकगण स्वंयसेवियों सहित उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *