ख़ास मुलाक़ात पेयजल निगम हरिद्वार की उपलब्धियाँ और आगामी योजनाएँ (2025–2026) विशेष बातचीत

हरिद्वार। उत्तराखंड
KKS News के हैड मोहन राजा सांगवान के साथ पेयजल निगम हरिद्वार के अधिशासी अभियंता श्री राजेश गुप्ता की एक विशेष मुलाक़ात में विभाग की वर्तमान उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं तथा वर्ष 2025–2026 की प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि पेयजल निगम हरिद्वार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण जलापूर्ति योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को नियमित और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिली है।
उन्होंने जानकारी दी कि 2025–2026 के लिए विभाग द्वारा
पुरानी जलापूर्ति लाइनों के नवीनीकरण,
नई पेयजल योजनाओं का विस्तार,
बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक जल प्रबंधन,
तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से जल गुणवत्ता सुधार
जैसी योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।मोहन राजा सांगवान ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर जनता के मन में कई सवाल होते हैं, और इस प्रकार की ख़ास मुलाक़ातें विभाग और आम नागरिकों के बीच पारदर्शिता और विश्वास को मज़बूत करती हैं।
अंत में श्री गुप्ता ने आश्वासन दिया कि पेयजल निगम हरिद्वार भविष्य में भी जनहित को केंद्र में रखकर कार्य करता रहेगा और हरिद्वार क्षेत्र को निर्बाध, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *