नगर निगम हरिद्वार द्वारा तारों के जंजाल पर विशेष अभियान

हरिद्वार

नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में संचालित विद्युत सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान के तहत भीमगोड़ा से सुखी नदी पुल तक स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगे अवैध एवं अनियंत्रित तारों को हटाने की कार्रवाई की गई।

यह विशेष अभियान 12 से 14 नवम्बर 2025 तक लगातार चलाया गया, जिसमें निगम की टीमों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट पोलों पर अनियमित रूप से लटक रहे तारों को सुरक्षित तरीके से हटाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं को समाप्त करना है।

अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

नगर निगम हरिद्वार नागरिकों की सुरक्षा एवं शहर की सुंदरता को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर रूप से जारी रखेगा।

  • Related Posts

    एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

    दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

    बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

      हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…