देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

 

 

देहरादून, 08 दिसम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनरल बिपिन रावत को स्मरण करते हुए कहा जब वो जनरल बिपिन रावत से पहाड़ के युवाओं को सेना में नौकरी के लिए लंबाई में छूट को लेकर मिले थे, तो उन्होंने इस पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया था। उसी का परिणाम है कि बउत्तराखंड राज्य के युवाओं को सेना में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट जनरल बिपिन रावत की वजह से ही संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के दो ब्रिगेड पिथौरागढ़ और जोशीमठ में सेना के माध्यम से गांवों को संवारने का कार्य भी जनरल बिपिन रावत के प्रयासों से किया गया है।सीडीएस रावत ने सीमांत क्षेत्रों में पौधा रोपण के लिए विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत की यादों को जिंदा रखने के लिए गुनियाल गांव में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका मुख्य द्वार सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर बनाया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रथम सीडीएस उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, ले.जनरल जे.एस. नेगी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र भट्ट, पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान, शमशेर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आशीष थापा, अंकित जोशी, टीडी भोटिया, चुन्नी लाल सहित कई लोग ने जरनल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *