.समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 9 से 15 जनवरी, 2023 तक अवकाश घोषित किया

हरिद्वार-जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्र संख्या-सी 4428 एवं भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जनपद हरिद्वार में जनपद के अधिकांश भागों में घने से बहुत घना कोहरा होने के कारण प्रचण्ड शीत लहर के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 9 से 15 जनवरी, 2023 तक अवकाश घोषित किया गया है।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवकाश अवधि में समस्त ऑगनबाड़ी कार्यकर्तियाँ/मिनी कार्यकर्तियाँ अपने केन्द्रों पर उपस्थित रहकर नन्दा गौरा योजना के आवेदन पत्रों सहित अन्य विभागीय कार्यों का यथावत् सम्पादन करेंगी ।
………………….

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *