समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है-नरेन्द्र कुमार यादव

 हरिद्वार समाचार– जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार श्री नरेन्द्र कुमार यादव ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने पर अत्यधिक बल दिया जा रहा है एवं माननीय विधायकों द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के शिविर लगाये जाने का अनुरोध किया जा रहा है, जिसके क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होंगे। शिविर में विभाग द्वारा प्रदत्त विभिन्न प्रकार की पेंशन एवं अन्य योजनाओं के आवेदन पत्र भरवायें जायेंगं। यू0डी0आई0डी0 कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किये जायेंगे एवं चिकित्सा विभाग द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किये जायेंगे।
दिनांक 27 फरवरी 2021 को शिविर चण्डीघाट हरिद्वार विकासखण्ड बहादराबाद में, दिनांक 01 मार्च 2021 को पंचायत भवन माडाबेला विकासखण्ड खानपुर में, 03 मार्च 2021 को पंचायत भवन लालढांग विकासखण्ड बहादराबाद में एवं 05 मार्च 2021 को पंचायत भवन महतौली विकासखण्ड लकसर में आयोजित किये जाएंगे।
उक्त शिविर हेतु नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार होंगे

Related Posts

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयंती पर ऊर्जा भवन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

  दिनांकः 10 सितम्बर, 2026   भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयती के अवसर…

*पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन

    *हरिद्वार, 10 सितंबर 2026* भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती जनपद हरिद्वार में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *