स्लीपर बसों की अनियमितताओं के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभिया

  हरिद्वार-जिला हरिद्वार में स्लीपर बसों की अनियमितताओं के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सोमवार को Chandi Chowk और बहादराबाद क्षेत्र में ARTO (प्रशासन) निखिल शर्मा और ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने देर शाम तक सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अब तक 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को विभिन्न अभियोगों में बंद किया जा चुका है तथा 50 से अधिक बसों का चालान किया जा चुका है।

जांच के दौरान टीम ने बसों में
• ओवरलोडिंग,
• बिना अनुमति किए गए संरचनात्मक परिवर्तन,
• परमिट की वैधता,
• ड्राइविंग लाइसेंस एवं चालक से जुड़े दस्तावेज,
• फिटनेस व बीमा,
साथ ही यात्रियों की सूची (Passenger List) की भी जांच की। कई बसें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी इत्यादि मार्गों पर नियमों का पालन किए बिना संचालित होती मिलीं।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुरक्षा और बस संचालन में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी सख़्ती के साथ जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *