श्यामा प्रसाद मुखर्जी ना सिर्फ एक शिक्षक बल्कि अनुभवी राजनीतिज्ञ एवं कुशल संगठन कर्ता थे-श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज

 

हरिद्वार- भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं हिंदू महासभा के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और एक महान क्रांतिकारी महापुरुष बताया। प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ना सिर्फ एक शिक्षक बल्कि अनुभवी राजनीतिज्ञ एवं कुशल संगठन कर्ता थे। जिन्होंने अपनी विचारधारा और राष्ट्रवाद के अपने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया और देश की अखंडता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक राजनीतिज्ञ, विद्वान और स्पष्टवादी के तौर पर ना सिर्फ अपने चाहने वालों बल्कि वैचारिक विरोधियों के बीच भी सम्मान से स्मरण किए जाते हैं। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की अखंडता और कश्मीर के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को राष्ट्र घातक बताया। उनका मानना था कि एक देश में दो निशान और एक देश में दो प्रधान या एक देश में दो विधान नहीं हो सकते। उनका मानना था कि एक देश और एक संस्कृति और एक राष्ट्र के विचार पर जोर देना चाहिए। ताकि भारत देश भारतीय संस्कृति और परंपरा के आधार पर आधुनिक प्रगतिशील और ताकतवर बन सके। जो तत्कालीन समय की आवश्यकता थी। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व इतना ही सीमित नहीं है। एक प्रखर राष्ट्रवादी होने के साथ ही उन्होंने आजादी से पहले और उसके बाद राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी आखरी सांस तक देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे राष्ट्रवादी महापुरुषों की भारत को आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। क्योंकि राष्ट्र की एकता और अखंडता से ही भारत की तरक्की संभव है।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *