श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (आई.पी.एस. कम्प्यूटर्स)  के सौजन्य से 6 महा का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया

 हरिद्वार-श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (आई.पी.एस. कम्प्यूटर्स)  के सौजन्य से 6 महा का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया जिसमें : – 
1. प्रथम स्थान प्राप्त किया कुमारी वंशिका वशिष्ठ ने 87.5% मार्क्स
2. द्वितीय स्थान प्राप्त किया रजत कुमार 86.5%  मार्क्स
3. तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रियांशु विश्वकर्मा 83.5% मार्क्स
4. चतुर्थ स्थान प्राप्त किया अंजना 82.5%  मार्क्स 
इनके अलावा 40 और प्रशिक्षित विद्यार्थियों को मार्कशीट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस बैच को प्रशिक्षण देने में आई.पी.एस. के चेयरमैन श्री सुशील कुमार चौधरी, मुख्य शिक्षक चेतन वशिष्ठ, रोहित रस्तोगी व कुमारी वंशिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
इस अवसर पर श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर पूनम गुप्ता ने कहां की जीवन का पथ बहुत अमूल्य है अगर आपको सामाजिक दृष्टि से समाज को एक दिशा देनी है तो हमें शुरुआत करनी ही होगी। अगर सामाजिक, आर्थिक पिछड़े हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपने पैरों पर खड़ा करना है तो उन्हें कोई ना कोई प्रोफेशनल कोर्स करना ही होगा। इस नई सामाजिक सोच के साथ ट्रस्ट द्वारा आई.पी.एस. के सहयोग से इस ओर एक पहल का प्रयास किया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आई.पी.एस. संस्था के सहयोग से संस्था का प्रथम प्रयास बहुत ही सफल रहा।
आई.पी.एस. के चेयरमैन सुशील चौधरी ने कहा कि उनके शिक्षण संस्था में गरीब बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जा रही है साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें इंग्लिश स्पीकिंग व अन्य कोर्स भी भविष्य में कराए जाएंगे। संस्था का भविष्य में प्रयास रहेगा की  प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिडकुल में उनकी योग्यता के हिसाब से कार्य भी उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम मै राधिका, राधा, फरीन, श्रुति, स्वाति, शाक्षी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतु किये।
श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी उपाध्यक्ष रामेश्वर गॉड, प्रशांत शर्मा, रजत जैन (एडवोकेट), महासचिव डॉ उपेंद्र शर्मा, अनुज सिंह, सुशील चौधरी, प्रोफेसर सुरेंद्र त्यागी, संजय गुप्ता, राजेंद्र  जिंदल उपस्थित रहे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *