मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात

 

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे कि तत्काल आदमखोर बाघ को करने के लिए अनुमति ली जाए। जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन हमले में ग्राम घन्डियाल की श्रीमती प्रभा देवी के घायल होने की अनवरत घटित घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (ैीववज ंज ेपहीज) की अनुमति ली जाए।

उक्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि विकासखण्ड पोखड़ा में आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (ैीववज ंज ेपहीज) की अनुमति मिलने के बाद सोमवार से क्षेत्र में पिंजरे लगवाने के साथ-साथ शूटरों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदमखोर बाघ मरा जाएगा और लोगों को उसके भय से छुटकारा मिल पाएगा।

श्री महाराज ने बाघ के हमले में प्रभावित हुए परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।

 

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *