सहकारी बैंक के मोबाईल एटीएम वैन द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को धन निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है-मुख्यमंत्री

    देहरादून समाचार–  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में सहकारी बैंक की 10 मोबाईल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ किया। ये मोबाईल एटीएम वैन राज्य के विभिन्न जनपदों में जाकर लोगों को पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।
     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सहकारी बैंक के मोबाईल एटीएम वैन द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को धन निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों से पैसे निकालने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य में आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
     सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से सहकारी बैंक के माध्यम से मोबाईल एटीएम वैन की सुविधा राज्य के प्रत्येक जनपद में दी जा रही है। किसी भी बैंक खाते वाला व्यक्ति इसके माध्यम से पैसे निकाल सकता है।
     इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास , कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री दान सिंह रावत, निबंधक सहकारिता श्री आनंद स्वरूप, अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती उपस्थित थे

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *