हरिद्वार/ ४ नवंबर २०२६ को लक्सर क्षेत्र के खेड़ी कला गांव में शिव सेना की एक विशेष जन सभा का आयोजन हुआ।जन‌सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शिव सेना उत्तराखंड प्रदेश उप प्रमुख श्री सीताराम प्रजापति प्रदेश महासचिव श्री चंद्र शेखर चौहान प्रदेश सचिव श्री राजेन्द्र जी टिक्कमपुर व जिला प्रमुख श्री विशाल शर्मा जी का फूल माला पहनाकर जोर दार स्वागत किया ।सभा में शिव सेना पार्टी उत्थान हेतु एवं सनातन संस्कृति के हित के रक्षा हेतु गहन विचार कर सभा में पहुंचे सभी महानुभावों से हिंदुत्व की आवाज को बुलंद करने की अपील की ।एवं शिव सेना पार्टी को जन जागरण अभियान के तहत मजबूती प्रदान कर आम जनता के एक हितों को ध्यान में रखकर कार्य करते रहे। ‌ ‌‌आज सभा में शिव सेना पार्टी ने पार्टी को गति देने के उद्देश्य से निम्न लिखित पदों की घोषणा कर अपने पदाधिकारी नियुक्त किए। १श्री नरेंद्र शर्मा जी विधानसभा प्रमुख लक्सर। २श्री सतीश कुमार जी। ग्राम प्रमुख अकोढा कला। ‌३ श्री ईशम पाल जी। ग्राम प्रमुख खेड़ी कला।४श्री रणबीर सिंह जी ग्राम प्रमुख दाबकी कला। ५ श्री ऋषीपाल जी जिला सचिव हरिद्वार। उपरोक्त सभी मनोनीत पदाधिकारी गणों को पार्टी की नितियौ से भलीभांति अवगत करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *