शहर से देहात तक फिर सजी पुलिस की चौपाल

हरिद्वार  
 
 
माननीय मुख्यमंत्री के *”ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025″* के तहत समाज को नशे की लत से बचाने एवं एक नशा रहित समाज के निर्माण के लिए एस०एस०पी० श्री अजय की पहल पर जनता के और नजदीक जाकर उन्हे जागरूक करने के लिए आज फिर हर शनिवार की तरह जनपद के विभिन्न स्थानों चौपाल आयोजित की गई। 
 
एक मोहल्ला/एक गांव के तहत चयनित स्थानों पर जनता को नशे के कारण बर्बाद हो रहे घरों के प्रति सचेत करते हुए इस बुराई को समाज से दूर करने के लिए जनसहयोग मांगा गया। नशे के दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा के पश्चात सकारात्मक रूख अपनाते हुए उपस्थित जन द्वारा भी हर स्तर पर इस बुराई को दूर करने के लिए हर संभव सहयोग का वादा किया।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *