सहायक अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर वर्षों से लंबित पदोन्नति ना होने पर

Dehradun

आज दिनांक 07/04/2025 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर वर्षों से लंबित पदोन्नति ना होने पर, अपने चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे दिन वर्क टू रूल के अनुसार कार्य किया व कार्यालय अवधि के उपरांत विभागीय मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ भी किए।

एसोसिएशन ने यह अवगत कराया कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता व शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का पक्षधर रहा है, परंतु यूपीसीएल प्रबंधन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के हित में पारित स्पष्ट निर्णय को लागू ना किए जाने के कारण अभियंताओं को आंदोलन का विकल्प चुनना पड़ रहा है, जबकि यूपीसीएल प्रबंधन द्वारा वर्षों से वार्ताओं में माननीय न्यायालय के आदेश आने पर पदोन्नति हेतु आश्वस्त किया जा रहा था।

एसोसिएशन ने यह चेताया कि यदि यूपीसीएल प्रबंधन, सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के हित में पारित स्पष्ट निर्णय को शीघ्र लागू नहीं करता है तो उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन एवं उनके सभी सदस्यों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

एसोसिएशन ने यह भी अवगत कराया कि अभियंताओं की पदोन्नति न होने के कारण 11/04/2025 को यूपीसीएल प्रांगण में एक दिवसीय धरना भी प्रस्तावित है।

 

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *