दिनांक 02-10-2025
उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय पदाधिकारियों एवं हरिद्वार व रूड़की जिला इकाई ने पृथक उत्तराखण्ड का शहीद तीर्थ राज्यान्दोलन के शहीद स्मारक रामपुर तिराहा मुज्जफरनगर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करी।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों हम शर्मिंदा हैं “तुम्हारे कातिल जिंदा हैं, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी शहीद अमर रहें”
साथ ही शपथ ली कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य की अवधारणा को धरातल पर लाके रहेंगे।
उक्रांद केंद्रीय विषेधाधिकार समिति सदस्य एवं उपाध्यक्ष रविन्द्र वशिष्ठ ने कहा कि
उत्तराखण्ड राज्य गठित होने के बाद जिस प्रकार से उत्तराखण्ड की परिसम्पत्तियों का दोहन किया जा रहे है से शहीद आंदोलनकारियों की दिवंगत आत्मा क्षुब्ध हैं और दुखी हैं कि क्या आजके उत्तराखण्ड के लिये उन्होंने अपनी शहादत दी थी।
उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पुरोहित ने कहा कि रामपुर तिराहे की तरह आज उत्तराखण्ड में महिलाओं के साथ घ्रणित किया जा रहा है ऐसे उत्तराखण्ड की कल्पना राज्यान्दोलनकारियों ने नहीं करी थी।
उक्रांद उपाध्यक्ष एवं तराई प्रभारी चौधरी बृजवीर सिंह ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों ने नहीं सोचा था कि उत्तराखण्ड को राजनीति करने वाले ग़ैरउत्तराखण्डी राजनीतिक दल सत्ता के लोभ में आपस में वाद के नाम पर बांटेंगे।

उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष चौधरी आजादवीर सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड शहीद उत्तराखण्ड सरकार को सद्बुद्धि दें कि उत्तराखण्ड राज्यान्दोलन अवधारणा के अनुसार उत्तराखण्ड का विकास करे।
उत्तराखण्ड शहीद स्मारक पर श्रधांजलि देने पहुंचे हुए उक्रांद कार्यकता की आँखे नम थीं जैसे वे कह रहे हों कि हे उत्तराखण्ड राज्यान्दोलन शहीदों हम आपको न्याय दिलाकर रहेंगे और जिस उत्तराखण्ड विकसित राज्य की परिकल्पना करी थी को पूरी करेंगे और ऐसा उत्तराखण्ड बनाएंगे कि उत्तराखण्ड राज्य में हर उत्तराखण्डी को जो प्राप्त करने के लिए आंदोलन हुआ प्रदान करवायेंगे।
उत्तराखण्ड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हरिद्वार जनपद से रविन्द्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, चौधरी बृजवीर सिंह, चौधरी आजादवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, सुरेन्द्र रावत, उदयराम सेमवाल, अल्ताफ खान, सन्दीप कुमार, सूरज वर्मा, महेंद्र सिंह बिष्ट, हैदर अली एवं अनेक उक्रांद कार्यकर्ता पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *