सेवा निवृत पुलिस कर्मी परिवार जन कल्याण समित का पांचवा वार्षिक महोत्सव

 हरिद्वार समाचार-सेवा निवृत पुलिस कर्मी परिवार जन कल्याण समित का पांचवा वार्षिक महोत्सव पुलिस लाईन रोशनाबाद के सम्मेलन भवन में आयोजित किया गया इस समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार  सैंथिल अवूदई कृष्णराज एस. रहे तथा प्रदेश पी0पी0एस0 एशोसियशन के महासचिव  जी0पी0 नैनवाल,उपाध्यक्ष  डी0पी0जुयाल, कोषाध्यक्षआर0पी0 बलूनी एवं पुलिस पैन्शनर कल्याण समिति के प्रान्तिय सचिव  जगदीश चन्द आर्य,उपाध्यक्ष  कुलदीप सिंह असवाल, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का प्रारम्भ किया गया। समारोह के दौरान समिति के 11 सदस्य जिनके विवाह को 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं को गोल्डल जुबली जोडी के रूप में निम्नलिखित सदस्यों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माल्यार्पण कर व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया
1- खुशाल सिह भण्डारी पत्नी  खिला देवी ( विवाह अवधि 55 वर्ष )
2- वेद पाल सिंह पत्नी कृष्णा देवी (विवाह अवधि-55वर्ष)
3-  श्योराज सिंह यादव पत्नी  केला देवी (विवाह अवधि- 53 वर्ष)
4- भागवत सिंह विष्ट पत्नी  अम्बा देवी (विवाह अवधि- 52 वर्ष)
5- फूल सिंह पत्नी  कमलेश देवी (विवाह अवधि- 52 वर्ष)
6- शिवकुमार पत्नी स्वरोज देवी (विवाह अवधि- 51 वर्ष)
7- राजेन्द्र कुमार त्यागी पत्नी  समरमती देवी (विवाह अवधि- 51 वर्ष)
8- सुरेश लाल पत्नी  बुद्धी देवी (विवाह अवधि- 51 वर्ष)
9- मातवर सिंह रावत पत्नी  गोदावरी देवी(विवाह अवधि- 50 वर्ष)
10- ललित मोहन काला पत्नी  चाँदनी देवी (विवाह अवधि- 50 वर्ष)
11- रामदत्त शर्मा पत्नी राजेश कुमार गौड (विवाह अवधि- 50 वर्ष)
मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोदन में समिति की प्रशन्सा करते हुये बताया गया कि समिति के किसी भी सदस्य की समस्या के लिए सदस्य समस्या के समाधान के लिए उनसे व्यक्तिगत मिल सकता है ।
रिटाईड पुलिस कर्मी-परिवारजन कल्याण समिति के पंचम वर्ष गाँठ स्थापना दिवस समारोह को सचालन कर्ता के रूप में समित के सचिव  रामेश्वर रावत द्वारा किया गया। उक्त समारोह को सम्पन्न कराने में समिति के पदाधिकारियों  जे0पी0 जुयाल (संरक्षक)  प्रेम लाल शाह अध्यक्ष,वृजमोहन सिहं पुण्डीर उपाध्यक्ष, सुजान सिंह विष्ट आडिटर ,गोवर्धन सिंह रावत प्रसार मन्त्री,तेजपाल सिंह नेगी प्रसार मन्त्री, सुरेश कुमार ,विशन सिंह रावत द्वारा सहयोग दिया गया । 

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *