सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर होली मनाते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 04 मार्च। होली के पावन अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से मुलाकात कर उनके साथ रंगोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) के जवानों के साथ भी होली खेली और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने जवानों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके उपरान्त सैन्य क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर तैनात सैन्य जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें होली की बधाई दी।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि हमारे सैनिक विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, जिससे देशवासी सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर पाते हैं। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर उनके साथ समय बिताना और उनका उत्साहवर्धन करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने भारतीय सेना में तैनात जवानों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और समरसता का पर्व है, जो समाज को एकजुट रखने का संदेश देता है। मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी विभिन्न पर्वों में सैनिकों के बीच जाकर त्योहार मनाते हैं, जिससे हमारे वीर जवानों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ होता है।

इसके उपरांत मंत्री जोशी तिलक रोड स्थित आरएसएस कार्यालय में आयोजित होली उत्सव में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *