सीनियर सिटीजन, जरूरतमंदो का सहारा बना डीएम का ‘सारथी’

देहरादून दिनांक 18 फरवरी 2025 (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल ने  अपनी शिकायतों केे निस्तारण हेतु जिला कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के परिवहन के लिए ‘‘सारथी’’ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्मय से अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों तक पंहुचाया जा रहा है। अधिकतर मामले बजुर्गों से प्रताड़ना के प्राप्त हो रहें, जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल के लिए भेजे जातें हैं। इसी प्रकार बुजुर्गों की कुछ शिकायत सीडीओ आफिस तथा अन्य कार्यालयों की होती हैं। वरिष्ठ नागरिक दिव्यांग शिकायकर्ताओं को ‘सारथी’ के माध्यम से सम्बन्धित कार्यालयों को भेजकर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। अब तक लगभग 15 फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा चुका है।
जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम एंव अन्य कार्यदिवस में अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित कार्यालय को ‘‘सारथी’ वाहन के माध्यम से भेजा जाता है। इससे जहां फरियादियों को भटकना नही पड़ता वहीं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित एक्शन लिए जा रहे हैं।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *