सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर द्वारा आम सभा का सफल आयोजन

 

हरिद्वार। सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) की आम सभा का आयोजन आज समिति के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक केन्द्र, फेस-3, शिवालिक नगर में संपन्न हुआ।

बैठक के निर्धारित एजेंडे के अनुसार सर्वप्रथम समिति के सचिव श्री भारत भूषण चौहान ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान तीनों सामुदायिक केन्द्रों में कराए गए विकास एवं जनहितकारी कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही समिति की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी दी। सचिव द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट एवं प्रस्तावों का उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सदस्यों के सहयोग से भविष्य में भी सामुदायिक केन्द्रों के विकास एवं जनहित में पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य किए जाते रहेंगे।

एजेंडे के अगले क्रम में समिति के कोषाध्यक्ष श्री शरत चंद ने वर्षवार आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। समिति की वित्तीय स्थिति एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उपस्थित सदस्यों ने आय-व्यय विवरण को सर्वसम्मति से पारित किया।

बैठक के दौरान समिति द्वारा सदस्यों से सामुदायिक केन्द्रों को और अधिक उपयोगी, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। अध्यक्ष श्री उमेश कुमार शर्मा ने सदस्यों द्वारा रखी गई शिकायतों एवं सुझावों पर गंभीरता और निष्पक्षता के साथ चर्चा कर उनका समाधान करने का प्रयास किया तथा समय से समिति के चुनाव कराने जैसे उपयोगी सुझावों को चरणबद्ध रूप से अमल में लाने का आश्वासन दिया। जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन के अंत में उन्होंने बैठक को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

आम सभा के सफल आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, सदस्य श्री नेपाल गुप्ता, श्रीमती सर्वेश रानी चौहान, श्री रविंद्र कुमार चौहान तथा श्री ओम प्रकाश का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर रविकांत गुप्ता, महेश प्रताप राणा, एम.एस. त्यागी, सोमन सिंह रावत, शशि भूषण पांडे, अंशेष्वर नाथ उपाध्याय एवं राजेंद्र कुमार सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में मुख्य रूप से सर्वेश गुप्ता, अशोक मेहता, हरिओम, पंकज चौहान, अनिल माथुर, उपेंद्र कुमार शर्मा, शिव कुमार शर्मा, एस.पी मौर्य, वीरेंद्र अवस्थी, अतुल वशिष्ठ, ओ.पी. चौहान, आई.सी. शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, रविन्द्र वशिष्ठ, मनीराम, सी.पी. सिंह, ब्रजपाल सैनी, अनिल शर्मा, ब्रजपाल, देवेंद्र चौहान, आर.सी. शर्मा, सी.पी. शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, अशोक शर्मा, बी . एस.तेजियान, सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
आम सभा का कुशल संचालन समिति सदस्य प्रवीण कपिल द्वारा किया गया ।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *