सामुदायिक केंद शिवालिक नगर में विधायक आदेश चौहान ने नागरिकों संग किया योग ।

  हरिद्वार-आज दिनांक 21 जून 2024 को सामुदायिक केंद्र समिति शिवालिक नगर द्वारा फेस 3 के सामुदायिक केंद के पार्क में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया । सर्व प्रथम रानीपुर विधायक आदेश चौहान जी द्वारा कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा व समिति के पदाधिकारियों संग दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात कुशल व योग्य योगाचार्य संजीव आचार्य जी द्वारा योग और प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया । साथ ही आचार्य द्वारा योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई । विधायक आदेश चौहान ने अपने संबोधन में शिविर में उपस्थित नागरिकों को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे अपने जीवन योग को प्रतिदिन शामिल करना होगा, तभी हम योग के महत्व को जान सकेंगे । समिति सचिव भारत भूषण चौहान ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी समिति का हमेशा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन समय समय पर आयोजित करते रहेंगे । अंत में समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा द्वारा योगाभ्यास में उपस्थित विधायक जी व शिवालिक नगर वासियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया । विश्व योग दिवस आयोजन को सफल बनाने में राकेश कुमार शर्मा, शरतचंद्र, अवधेश शर्मा, नेपाल गुप्ता, श्रीमती सर्वेश रानी चौहान, रविन्द्र चौहान, ओमप्रकाश, जयओम गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा । संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कपिल द्वारा किया गया । इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के परिवार सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *